Thursday, April 11, 2013

Virtue of a Girl..



It is clearly written in one of the religious texts, "अगर मर्द दुनिया में अच्छे कर्म करते हैं तो उन्हें जन्नत में अनछुई हूरें मिलेंगी.  जिसे आपसे पहले किसी ने नहीं छुआ होगा. " (If a man do good Karma in his life, He will get Virgin Angels in heaven)

This implies that it's a girl's virginity that makes her "able" for a good man. At the time of marriage girl's Fair color, slim figure and kitchen skills are considered important but what is considered most important is that she must be untouched. It is often heard that a husband has annulled the marriage on the wedding night after knowing about the past relations of the girl. The same husband fantasizes about so many women, comments on them and molests them but for himself he wants a fully covered bride in Ghoonghat. Any past relation makes the girl characterless for him.   

In Asian Countries, Virginity of a gal is often confused with her Virtue, and that is why if a girl is raped she tends to commit suicide. The victim is treated worse than the rapist in our society, as if she had herself invited him to rape. If a girl is bold enough and admits her relations she is considered to be of loose character. Whereas, men share their physical experiences with heroism and pride.  

A girl's purity is damaged with every little thing. If she laughs loudly with her male friends she becomes impure. Every month when she is undergoing the process of removing impurities from her body, she is considered impure and kept away from all sacred work. After bringing a new life to this world she is considered impure for 40 days. The most interesting thing is that the girls themselves are more aligned to the so called religious and social books that have made such fickle rules for them and made their life hell. 

My Painting....



Me: I want to paint the shadows... the darkness.... 
She: But people find colors in Light only...

Me: I find them in seasons... In sunset, in Dark nights...
She: Then why don't you paint the Fragrances...

Me: Why should I?? They are already beautiful...
She: And why not paint the Noises...
Me: When I am telling you what I want to do why are you telling me other things and confusing me... Are you on my side or on Happiness' side???

She: I am the painting... Why would I need to take sides...    

"Life is a strange dream, What is real and what is not!"


There was a question he wanted to ask me. He knew I was going to evade it, so he waited for me to mention the subject. He waited all day. Finally, before I left that evening, He had to ask me, "Did I really fly?, Kabir?"


"That is what you told me. Didn't you?"

"I know, Kabir. I mean, did my body fly? Did I take off like a bird?"

"You always ask me questions I cannot answer. You flew. That is what the second portion of the devil's weed is for. As you take more of it, you will learn how to fly perfectly. It is not a simple matter. A man flies with the help of the second portion of the devil's weed. That is all I can tell you. What you want to know makes no sense. Birds fly like birds and a man who has taken the devil's weed flies as such."

"As birds do?"

"No, he flies as a man who has taken the weed."

"Then I didn't really fly, Shaman Kabir. I flew in my imagination, in my mind alone. Where was my body?"

"In the bushes," I replied cuttingly, but immediately broke into laughter again. "The trouble with you is that you understand things in only one way. You don't think a man flies; and yet a tantrik can move a thousand miles in one second to see what is going on. He can deliver a blow to his enemies long distances away. So, does he or doesn't he fly?"

"You see, Kabir, you and I are differently oriented. Suppose, for the sake of argument, one of my friends had been here with me when I took the herb. Would he have been able to see me flying?"

"There you go again with your questions about 'What would happen if...?' It is useless to talk that way. If your friend, or anybody else, takes the second portion of the weed all he can do is fly. Now, if he had simply watched you, he might have seen you flying, or he might not. That depends on the man."

"But what I mean, Shaman, is that if you and I look at a bird and see it fly, we agree that it is flying. But if two of my friends had seen me flying as I did last night, would they have agreed that I was flying?"

I just said, "Life is a strange dream, What is real and what is not!"

उफ्फ्फ्फ़ शादी.....



मैं शादी क्यूं करूं? क्या इसलिये कि सब कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो सब धोखेबाज़ियां, जालसाज़ियां भी कर रहे हैं.... तो आज से ही शुरु कर देता हूं.... एक रिश्तेदार पिछले दिनों घर आए तो कह रहे थे “दुनिया की ज़रूरत है शादी.” मैंने कहा “दुनिया की ज़रूरत तो पट्रोल भी है, अब क्या कूंआ खोदने लगूं.” वो चिढ़कर बड़बड़ाने लगे  “अरे, भई…कोई साथी तो होना चाहिये ना, पूरे सताइस के हो गए हो".... मैंने आँख मारते हुए बोला “साथी की फ़िक्र क्युं करते हैं, लड़का इतना भी अकेला नहीं है“... ये उनके सब्र की इन्तेहा थी “सारा दिमाग टीवी ने खराब किया है"

लो, मानो जब आदम-ईव ज़मीन पर आए तो भगवान् ने उन्हें शादी करके भेजा था....

मुझे याद है, बचपन में मैं बोय्ज़ स्कूल में पढता था और लड़कियों से बात करने में भी डरता था.... हालांकि मुझे टूथपेस्ट के ऐड में आने वाली एक लड़की से सच्चा प्यार हो गया था लेकिन ये बात मैंने किसी को नहीं बतायी थी... स्कूल में तो बस बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलने वालो के बीच एक जंग सी रहती थी... वो बचपना था... अट्टारह साल की उम्र में दुनिया जीत लेने का एहसास टीन-एज का जोश था... शायद सबके साथ ही ऐसा होता हो... बचपन में ज्यादातर लड़के शादी की बात पर शर्मा जाते और कहते "मुझे शादी नहीं करनी"... उस वक़्त सब हंस देते थे, लेकिन जब छबीस साल का कोई लड़का ऐसा कहता है तो उसे पागल समझा जाता है... या सोचते हैं की इसकी कोई गर्लफ्रेंड होगी....

 "तुम शादी कब करोगे?" ये सवाल हर बार एक अलग शक़्ल लिये मेरी चौखट पर घंटी बजाता है.... मुझे याद है एक अंकल आंटी जिनकी शादी 13-14 साल की उम्र में ही हो गई थी.... जब वो बड़े हुए तो आंटी बढ़कर 6 फुट की हो गयी और अंकल 5'6 के ही रह गए... ये मजेदार किस्सा सुनाकर मैंने कई बार शादी के सवालों का टॉपिक बदला है...  अपने से छोटे किसी लड़के की शादी में जाना भी एक चैलेंज है.... हर जगह बगावत का झंडा बुलंद करने से अच्छा होता है, बस किसी तरह शादी के सवाल को रफ़ा-दफ़ा कर दो, जैसे किसी सहकर्मी के पूछने पर कह दो, "अच्छा रिश्ता मिलेगा तो ज़रूर कर लूँगा" या फिर “पहले इतने पैसे हो जायें कि अपना घर खरीद सकूं, तब शादी पर गौर फ़रमाया जायेगा.” 

हद तो आज हुई जब मेरी एक दोस्त ने गलती से आज मेरा बर्थडे समझकर मुझे मेसेज किया और लिखा “ईश्वर से प्राथना करूंगी कि आपकी शादी जल्दी हो जाये”... मानो मुझे कोई जानलेवा बीमारी हुई हो जिसे ठीक करने के लिये दुआ की ज़रूरत हो... चार शादी याफ़्ता सलमान रुश्दी ने कहा था, लड़कियां शादी इसलिए करती हैं क्युंकि उन्हें शादी का जोड़ा पहनने का शौक होता है.... सोच रहा हूं करीना ने तो कोई खास जोड़ा नहीं पहना था... हां, लेकिन सैफ के पास अपना घर खरीदने जितने पैसे ज़रूर होंगे....

ये सवालों के भूत जिद्दी होते है ...शादी कर लूँगा तो खुशखबरी कब सुना रहे हो के सवाल के साथ चिपट जायेंगे।।।

अट्ठन्नी की चोरी...



आठ साल का था
जब,चोकलेट के लालच में,
अलमारी से मैंने अट्ठन्नी चुरायी थी;

पकड़ा ना जाऊ, इस डर से,
हडबडाहट में घर के पीछे लगे पीपल के पेड़ में,
उसे मैं गाड़ आया था.

दौड़ भाग और कशमकश में,
अट्ठन्नी के साथ साथ,
पीपल ने मेरी रूह का एक टुकड़ा भी निगल लिया था शायद
और, ज़िस्म पर छोड़ दी एक ख़रोच.

जब भी अब चोकलेट खाने की कोशिश करता हूँ,
अँधेरा दबोचने को दौड़ता है
और मेरे रूह की कीमत,
उस अट्ठन्नी से सस्ती महसूस होने लगती है. 

तुम्हारी बहुत सारी मुस्कुराहटें याद आती हैं...



तुम्हारी बहुत सारी मुस्कुराहटें याद आती हैं.... दफ़्तर में तुम्हारा पास से गुज़रना, ठहरकर इतना भर पूछना कि क्या हाल है.... और इतने भर से यह अहसास दिलाना कि दुनिया अभी बहुत अच्छी है, और कई साल और जिया जा सकता है.... दुनिया का वह बहुत अच्छा होना तुम्हारे साथ गया है, मेरे जीवन का वह अंश गया है, जो सिर्फ़ तुम जैसे लोगों में ही हुआ करता है... और तुम गई तो मेरा कुछ ऐसा नहीं गया जिसे किसी को बता सकूं, दिखा सकूं, लेकिन इतना गया कि मैं ये शब्द लिखते हुए रो रहा हूं, और मुझे नहीं पता कि क्या और कर सकता हूं, लेकिन यह कहने दो कि तुम जहाँ गयी हो - और मुझे यक़ीन है इसका - दुनिया वहाँ बहुत अच्छी होगी.... तुम्हारी खींची तस्वीरों के बच्चे वहाँ हँस रहे होंगे, खेल रहे होंगे, वहाँ घर अपने घर होंगे, 'जंग' एक शब्द होगा जिसका अर्थ किसी को मालूम ना होगा... वहाँ सरकारें नहीं होंगी, न ही बंदूक... 

अभी इस वक़्त, जब मैं नहीं जानता कि तुम मुझसे कितना दूर हो, मैं तुम्हें एक जंगल में ठंडे साफ़ पानी के एक झरने में नहाते हुए सोच रहा हूं.... तुम झरने से निकलकर खूब आराम करना, जी भर सोना, ख़ुश रहना, बेफ़िक्र रहना.. और जो जो पल तुम मेरे साथ यहाँ नहीं जी सकी, मैं आख़िर तक कोशिश करूँगा कि उनमें अच्छे रंग भर सकूँ... 

Friday, June 15, 2012

Love...


My Love,
There’s a mystery about you that captivates me the way nothing else ever has....
A mystery that keeps me waiting for the little surprises, the knowing smile and Gentle words...
And no matter how much time goes by,
There’s something so special, so enchanting about you,
That I fell in Love with you once,
And would fall in love with you all over again.
I love you!