Thursday, April 11, 2013

अट्ठन्नी की चोरी...



आठ साल का था
जब,चोकलेट के लालच में,
अलमारी से मैंने अट्ठन्नी चुरायी थी;

पकड़ा ना जाऊ, इस डर से,
हडबडाहट में घर के पीछे लगे पीपल के पेड़ में,
उसे मैं गाड़ आया था.

दौड़ भाग और कशमकश में,
अट्ठन्नी के साथ साथ,
पीपल ने मेरी रूह का एक टुकड़ा भी निगल लिया था शायद
और, ज़िस्म पर छोड़ दी एक ख़रोच.

जब भी अब चोकलेट खाने की कोशिश करता हूँ,
अँधेरा दबोचने को दौड़ता है
और मेरे रूह की कीमत,
उस अट्ठन्नी से सस्ती महसूस होने लगती है. 

No comments:

Post a Comment